पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Holi Played By Making Turmeric Yellow Beet Red Spinach And Coriander Green

हल्दी से पीला, चुकंदर से लाल, पालक और धनियां से हरा रंग बनाकर खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_सिरोंज| कस्टम पथ स्थित केडीबीएम स्कूल में होली का उल्लास सोमवार से ही शुरू हो गया। स्कूल मेंं कंडो और गो काष्ठ की होली सजा कर उसका दहन किया गया। स्कूल की संचालिका श्वेता आनंद त्यागी ने बच्चो को होलिका दहन से जुड़ी परम्परा और कथा से अवगत कराया। इसके उपरांत स्टाफ के सदस्यों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई भी दी। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक होली के महत्व से अवगत कराने के लिए प्रबंधन ने हल्दी से पीला रंग, चुकंदर से लाल रंग, पालक और धनियां से हरा रंग बना कर इसका उपयोग किया।*photocaption*
खबरें और भी हैं...