- Hindi News
- National
- Lateri News Mp News Holika Dahan To Be Held At 1030 Pm At Hanuman Ghat On Panchkuiya
पंचकुईया पर हनुमान घाट पर रात 10.30 बजे होगा होलिका दहन
शांति मार्च निकाला
सिरोंज| होली का उत्साह और उल्लास सोमवार से शुरू हो जाएगा। पंचकुईया स्थित हनुमान घाट पर मुख्य होली का दहन रात 10.30 पर होगा। रविवार को प्रशासन ने नगर में शांति मार्च भी निकाला।
नगर में मुख्य होली का दहन पंचकुईया स्थित हनुमान घाट पर किया जाता है। इसी होली की अग्नि से अधिकांश मंदिरों और अनेक मोहल्लों और घरों पर होलिका दहन होता है। पंचकुईया स्थित इस होली का दहन सोमवार रात को 10.30 बजे किया जाएगा। यहां पर परम्परानुसार माथुर परिवार बंदूक से फायर कर होलिका दहन किया जाएगा। इसके पूर्व पंडित नलिनिकांत शर्मा द्वारा होलिका पूजन किया जाएगा। रविवार शाम को प्रशासन द्वारा नगर में शांति मार्च भी निकाला गया। एसडीएम अनिल सोनी, एसडीओपी रोहित लखेरा, तहसीलदार अलका सिंह और टीआई शकुंतला बामनिया के साथ ही पुलिस के जवान पैदल मार्च करते हुए मुख्य बाजार की सड़कों से निकले। थाना परिसर से शुरू हुआ नगर के मध्य में स्थित प्रतिष्ठित मदनमोहन सरकार के दरबार में होलिका दहन रात सोमवार शाम 6 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 52 मिनट के मध्य होगा। यानि होलिका दहन का मुहूर्त 2 घंटे 26 मिनट तक रहेगा। सरकार के सेवक नवनीत महाराज ने बताया कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि सोमवार तड़के 3 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगी।