- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News If Section 307 Imposed On Seriously Injured People Is Not Lifted Sahu Samaj Will Launch A Fierce Movement
गंभीर घायल लोगों पर लगी धारा 307 नहीं हटाई तो साहू समाज करेगा उग्र आंदोलन
जमीन विवाद में गंभीर घायल साहू परिवार के सदस्यों पर धारा 307 के तहत प्रकरण कायम होने से नाराज साहू समाज रविवार को एक जुट दिखाई दिया। समाज के लोगों ने तहसीलदार और थाना प्रभारी के समक्ष पहुंच कर अपनी नाराजगी भी जताई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में समाज ने गंभीर घायल साहू परिवार के सदस्यों पर लगाई धारा 307 हटाने और उन पर जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
नगर के रोहिल पुरा इलाके में रहने वाले बंसी लाल साहू के पुत्रों सुरेश साहू, मोती ताल साहू और शिवकुमार साहू का विवाद 6 मार्च को पामाखेड़ी निवासी सरपंच मनोहर शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हो गया था। जमीन को लेकर हुए इस विवाद में बंदूक, फरसे, तलवार और लट्ठ चले थे। घटना में मोतीलाल के पैर में गोली लगी थी और उसके भाई सुरेश और शिवकुमार भी गंभीर घायल हुए हुए थे। इन सभी को उसी दिन सिरोंज अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था। मामले में सिरोंज पुलिस ने मनोहर शर्मा और उसके परिवार के सदस्यों पर धारा 307 के तहत प्रकरण कायम करने के साथ ही साहू परिवार के भी चार सदस्यों मोतीलाल, सुरेश, शिवकुमार और गोविंद पर इसी धारा के तहत प्रकरण कायम किया था। गंभीर रूप से घायल लोगों को धारा 307 का प्रकरण कायम होने को लेकर साहू समाज में खासा आक्रोश व्याप्त है।