पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News If The Ambulance Is Not Found The Body Of The Woman Transported Through Public Cooperation

एंबुलेंस नहीं मिली तो जनसहयोग से पहुंचाया महिला का शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| सिरोंज तहसील के ग्राम उनरसी बरखेड़ा निवासी मलखानसिंह अहिरवार ने बताया कि उनकी मां रूपाबाई 60 साल की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहले रूपाबाई को सिरोंज से विदिशा रेफर किया गया था। यहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर करने की तैयारी चल रही थी लेकिन उसी समय उसकी मौत हो गई थी। आर्थिक तंगी के चलते मलखान सिंह अपनी मां का शव विदिशा से अपने गांव तक एंबुलेंस से नहीं पहुंचा पा रहा था। उसके पास एंबुलेंस का किराया देने की पैसे भी नहीं थे। इस पर मनोज भाई, मनीष भाई, कल्लू महाराज, सुरेंद्र भाई, लालाजी, प्रेम विक्की आदि सभी एंबुलेंस ड्राइवरों ने चंदा करके रूपाबाई के शव को एंबुलेंस से उसके गांव तक पहुंचाया। महिला का गांव विदिशा से करीब 70 किमी दूर है।
खबरें और भी हैं...