- Hindi News
- National
- Shamshabad News Mp News Information Given To Rural Women To Use Gas Cylinder
ग्रामीण महिलाओं को गैस सिलेंडर के उपयोग करने की दी जानकारी
कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह खड़ेर ने दिया इस्तीफा
नटेरन| शमशाबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह खड़ेर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नरेंद्र सिंह एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला समन्वयक रहते हुए 1995 से लगातार कांग्रेस संगठन के लिए काम करते रहे हैं। महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला अध्यक्ष आरोप पत्र समिति के दायित्व का भी उन्होंने निर्वाहन किया है। ज्ञात हो उनकी प|ी अदिति सिंह भी जिला योजना समिति एवं जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में कांग्रेस में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से आहत होकर महाराज सिंधिया के समर्थन में नरेंद्र सिंह खड़ेर ने अपना त्याग पत्र दिया।
सुल्तानगंज | ग्राम पंचायत मवई में इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गांव की महिलाओं को गैस सिलेंडर का उपयोग करने की सावधानियों के बारे में बारीकी से बताया। कई बार महिलाएं रेगूलेटर सही नहीं लगाती है जिसके चलते रेगूलेटर से धीरे-धीरे गैस का रिसाव होता है और एक हादसे का कारण बनता है जिसको लेकर गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने शिविर लगाकर महिलाओं को गैस का उपयोग करने के बारे में बताया ।