पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Initiative Parashari River Conservation Campaign By Anointing Narmada River Water

पहल...नर्मदा नदी के जल से अभिषेक कर पाराशरी नदी संरक्षण अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| पाराशरी नदी सफाई अभियान नर्मदा जल से अभिषेक कर शुरू होगा। यह अभियान जन संघर्ष युवा मंडल द्वारा शुरू किया जाएगा। ऋषि पाराशर के नाम पर स्थित शहर के बीचोंबीच स्थित पारासरी नदी जो अब गंदे नाले में तब्दील है के उत्थान के लिए संत रामकमल दास वेदांती महाराज द्वारा 20 जनवरी को उद्गम स्थल हिन्नौदा गांव से पद यात्रा प्रारंभ कर पांचवें दिन अंतिम छोर जुगयाई गांव के घाट पर जाकर पूजा-अर्चना के साथ समाप्त की गई थी।

वेदांत आश्रम मे श्रीराम कथा के समापन अवसर पर श्री वेदांती महाराज द्वारा जन संघर्ष युवा मंडल अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव से पुनः पारासरी नदी अभियान को जारी रखने की घोषणा की है। इसी क्रम में संगठन अध्यक्ष अपने साथियों के साथ नर्मदा मैया के जल के लिए निकले एवं जल लेकर आएं। श्री वेदांती महाराज की स्वीकृति मिलते ही पारासरी नदी का अभिषेक कर पुनः अभियान को जारी रखा जाएगा। ज्ञात हो कि सामाजिक संगठन जन संघर्ष युवा मंडल द्वारा अप्रैल 2010 में गंदे नाले में तब्दील पारासरी नदी पर 10 दिन तक लगातार श्रमदान कर नदी बचाओ अभियान चलाया गया था तब से अब तक मंडल द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन देकर समय समय पर जागरूकता रैली निकाली गई थी। मां शीतला माता मंदिर घाट पर श्रमदान व हवन कराया गया था। जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से नदी बचाने की पहल की गई थी।
खबरें और भी हैं...