पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Jain Will Join Today Mla Asks Cm To Make Khatri As Collector

जैन आज करेंगे ज्वाइन, विधायक ने सीएम से की खत्री को कलेक्टर बनाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का ट्रांसफर होने के बाद विदिशा कलेक्टर का पद प्रभार पर है। कलेक्टर केवी सिंह की जगह शासन ने मप्र लघु उद्योग निगम के संचालक डॉ. पंकज जैन को विदिशा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है।

शनिवार तक पंकज जैन ने विदिशा कलेक्टर का पदभार ग्रहण नहीं किया है। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन द्वारा पदभार ग्रहण करने से पहले ही शनिवार को विदिशा विधायक ने सीएम से मुलाकात कर दूसरे कलेक्टर को विदिशा भेजने की मांग कर दी है। विधायक ने खाद्य बोर्ड के प्रबंध संचालक मनोज खत्री को विदिशा कलेक्टर बनाने के लिए विशेष आग्रह किया है। जिला पंचायत सीईओ रहते हुए उनका कार्यकाल कई बार विवादों के चलते सुर्खियों में भी आया। दूसरी तरफ कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने भास्कर को बताया कि वो विदिशा शनिवार रात को पहुंचेंगे और रविवार को ज्वाइन करेंगे।
खबरें और भी हैं...