- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Jyotiraditya Betrayed Lakhs Of Workers By Going To Bjp People Will Surely Answer This Kapoor
ज्योतिरादित्य ने भाजपा में जाकर लाखों कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया, जनता इसका जवाब जरूर देगी: कपूर
सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नाकाम रहेगी: सुभाष बोहत: कांग्रेस नेता सुभाष बोहत का कहना है कि कमलनाथ सरकार को घेरने और अस्थिर करने की कोशिश नाकाम होगी। बोहत का कहना है कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं वे दो महीने बाद ही वहां घुटन महसूस करेंगे।
सिंधिया के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे
सिंधिया के स्वागत के लिए जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल रवाना हुए। सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शैलेंद्र रघुवंशी का कहना है कि जिलेभर से 150 से ज्यादा वाहन भोपाल पहुंचे। वहीं 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे।
विदिशा| ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजी जाहिर की। गुरुवार को जय स्तंभ बजारिया में नाराज कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का पुतला भी जलाया। कांग्रेस नेता रवि कपूर का कहना था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात किया। कांग्रेस नेता सुजीत देवलिया का कहना था कि सिंधिया ने गद्दारी की है।
उनका इतिहास भी गद्दारी का रहा है। समय आने पर जनता उन्हें जवाब देगी। कांग्रेस नेता मेहमूद कामिल ने कहा कि सिंधिया घराने का इतिहास देश के साथ गद्दारी का रहा है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ धोखा किया गया। वहीं गांधीजी की हत्या में जो पिस्टल उपयोग में लाई गई थी वह भी ग्वालियर से उपलब्ध कराई गई थी। पुतला दहन में मनोज खींची, दरबारसिंह राजपूत, संजय यादव, मनोज कुशवाह, कोमलप्रसाद अादि शामिल थे।