पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Karela Mela Devotees Will Come From 5 Roads Including Bamori Shala And Dipankheda So The Road Starts To Be Built

करीला मेला... बमौरी शाला और दीपनाखेड़ा सहित 5 सड़कों से आएंगे श्रद्धालु, इसलिए सड़क बनना शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर लगेगा मेला प्रशासन व्यवस्था में जुटा

रंगपंचमी पर करीला में मां जानकी के दरबार तक पहुंचने के लिए बामौरीशाला और दीपनाखेड़ा सड़क पांच मार्ग बनाए गए है। श्रद्धालुओं आने-जाने में इन मार्गो का उपयोग कर सकेंगे। विदिशा प्रशासन का मुख्यालय बामौरीशाला में बनाया गया है।

मां जानकी के दरबार करीला में रंगपंचमी के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में होने वाले बधाई नृत्य को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु करीला पहुंचते है। हालांकि करीला अशोक नगर जिले में स्थित है लेकिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विदिशा जिले में स्थित गांव बामौरीशाला और दीपनाखेड़ा में स्थित सड़क से होते हुए मां जानकी के दरबार पहुंचते है। इस कारण जिला प्रशासन भी मेले की व्यवस्था में जुटता है। हर साल मेले में जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की वजह से बामौरीशाला और दीपनाखेड़ा मार्ग पर जाम की स्थिति बनती हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार करीला जाने-आने के लिए तीन बायपास मार्ग का निर्माण भी किया गया है। यानि इस बार पांच मार्गो से श्रद्धालु करीला पहुंच सकेंगे। बामौरीशाला और दीपनाखेड़ा सड़क के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फरीदपुर जोड़ से मेला स्थल तक पहुंच मार्ग का निर्माण किया गया है। प्रशासन ने इस क्षेत्र में स्थित खेतों और कच्ची सड़कों में से इस मार्ग का निर्माण किया गया है। इसी तरह एक मार्ग जगथर से सनोटी और ललितपुर होते हुए करीला तक पहुंचाया गया है। इस मार्ग का उपयोग पिछले साल भी श्रद्धालुओं ने किया था। तीसरा मार्ग बामौरीशाला के पास से बायपास से होते हुए निकाला गया है।

यात्री बस मुख्य मार्ग से जाएंगी

गुरूवार को जिला एवं स्थानीय प्रशासन के अफसरों ने इन सभी पहुंच मार्गो पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा। दीपनाखेड़ा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इन मार्गो से आने वाली यात्री बसों को मुख्य सड़क से ही भेजा जाएगा। जाम लगने की स्थिति में व्यवस्था में परिवर्तन भी हो सकता है। गुरूवार को अधिकारियों ने पहुंच मार्ग के अलावा पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने बामौरीशाला पंचायत प्रमुखों को भी जरूरी दिशा-निर्देश इस दौरान दिए।

खबरें और भी हैं...