पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान बंद होने के बाद भी जमकर बेची गई शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| ग्राम बरेठ रेलवे स्टेशन के समीप शासकीय शराब दुकान है। रंगपंचमी के चलते दुकान को बंद किय गया था, लेकिन उसके बाद भी दुकान के समीप सुबह से देर रात तक जमकर शराब बिक्री की गई। शराब दुकान पर कार्य करन वाले कर्मचारियों द्वारा शराब दुकान बंद होने से पूर्व ही शराब का पर्याप्त स्टॉक कर लिया और बंद दुकान के समीप खड़े होकर शराब का विक्रय शुरू कर दिया। नागरिकों का कहना है कि गांव में पुलिस चौकी है। पुलिस जवानों को अवैध शराब विक्रय की जानकारी होने के बाद भी वह कार्रवाई नहीं करते, हालत यह है कि त्यौहार पर शराब पीकर शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ा।

करीला मेला: बस स्टैंड पर दिखी भीड़

गंजबासौदा| रंगपंचमी पर करीला में आयोजित होने वाले मेले में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बस द्वारा करीला पहुंचे। इसके चलते बस स्टैंड पर भीड़ दिखाई दी। सुबह से ही बसो का करीला पहुंचना शुरू हो गया था। बस संचालकों ने बताया कि रंगपंचमी पर काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके लिए अतिरिक्त बसे भी इस रूट पर लगाई है ताकि यात्रियों को परेशान न होना पड़े।

खबरें और भी हैं...