- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Maha Aarti In The Temple On The Occasion On The Fifth Day Of The Festival
दोज पर मंदिर में महा आरती हुई, फूलाें की हाेली पंचमी पर
गंजबासौदा| बर्रीघाट मार्ग स्थित भगवान श्रीरामदेव मंदिर पर होली की दोज पर दोपहर गुरुदेव पंडित हरिनारायण पाठक की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर आरती के बाद भगवान श्रीरामदेव का दरबार आयोजित किया गया। इसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अपनी समस्याएं रखीं। भजन कीर्तन के बीच आयोजित इस दरबार में भगवान ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का निराकरण गुरुदेव के माध्यम से किया। इस माैके पर मुन्नालाल चौरसिया अाैर राजा अराेरा ने बताया कि मंदिर पर गुरुदेव के सानिध्य में रंगपंचमी पर शनिवार काे गुलाल उत्सव मनाया जाएगा।