- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Many Organizations Of The City Honored Dehadani Pachauri On The Last Day Of The Camp
देहदानी पचौरी का शिविर के अंतिम दिन नगर के कई संगठनों ने किया सम्मान
सदस्यांे ने भी रक्त परीक्षण कर बनाए कार्ड
देहदानी विकास पचौरी का शिविर के अंतिम दिन रविवार को नगर के कई संगठनों ने किया सम्मान। इस मौके पर सनाढ्य ब्राह्मण परिषद की ओर से परिषद सदस्यों ने उनका शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।
सदस्यों ने भी रक्त परीक्षण कराकर अपने-अपने कार्ड बनवाएं इस अवसर पर जगदीश एलिया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद तिवारी, सुरेंद्र भारद्वाज, ब्राह्मण महापंचायत के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, प्रकाश एलिया, दिनेश दंडोतिया, भरत पाठक, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, राममोहन पाराशर सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इसी प्रकार पचौरी का सम्मान मानव अधिकार सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संगठन की अगुवाई में अध्यक्ष डॉ. एके जैन, गणेश रामसिंह रघुवंशी, सुनील पिंगले नीलेश जैन, विजय अरोरा, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, जगदीश व्यास, दिलीप देसाई, डॉ. अशोक रोहिले, प्रकाश वाधवानी, वीरेंद्र जैन ने शॉल श्रीफल देकर किया।
चित्रांश प्रगति परिषद के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज द्वारा उनको सम्मानित किया गया। समाज के तेज नारायण श्रीवास्तव, शिव नारायण सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, रेणु श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, नितीश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
समाजसेवी विकास पचौरी का किया सम्मान।