पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक को मेटाडोर ने कुचला,मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर से गिरा था युवक, परिजनों ने किया हंगामा, बोले- हत्या की गई है

रायसेन|मानपुर गांव के पास युवक के ट्रैक्टर से गिरने के बाद उसे मेटाडोर ने कुचल दिया । युवक को जिला अस्पताल लाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान अस्पताल में परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए युवक की हत्या के आरोप लगाए। इतना ही नहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को धक्का देकर गिराया गया है। वहीं ट्रैक्टर चालक फरार है।

कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि शनिवार शाम 4.30 बजे मानपुर बिजली फीडर के सामने ट्रैक्टर से गिरे बनगवां निवासी पुरुषोत्तम बैरागी पुत्र खिलान सिंह 20 को मेटाडोर ने कुचल दिया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था । वे हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे ।
खबरें और भी हैं...