- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Medicines Distributed 56 Eye Patients Examined In Follow Up Camp
दवाइयां बांटी... 56 नेत्र मरीजों की फालोअप शिविर में हुई जांच
गंजबासौदा| नागरिक सेवा समिति द्वारा मील रोड स्थित हितकारणी धर्मशाला में प्रथम फालोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। समिति सदस्यों ने बताया कि 3 मार्च को आयोजित शिविर में जिन मरीजों के मोतियाबिंद के आपरेशन कराए गए थे उनमें से 56 मरीजों की दोबारा जांच कर दवाइयां दी गई। समिति अध्यक्ष कांतीभाई शाह ने बताया कि शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक निशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन कराते हैं। आपरेशन के बाद नियमित रूप से आंखों की जांच कराने में असमर्थ होते थे इसके चलते फालोअप शिविर के माध्यम से नेत्र मरीजों की जांच की जाती है। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ईश चौबे ने बताया कि आपरेशन के बाद आंखों की नियमित जांच कराई जाना चाहिए। साथ ही आपरेशन के बाद कई सावधानियां रखनी चाहिए। जिसके बारे में मरीजों को जानकारी नहीं होती। शिविर के माध्यम से मरीजों को नेत्र रोगों के बारे में भी विस्तार से बताया गया ताकि मरीजों को रोगों के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर वह समय पर अपना उपचार करा सकें। इस मौके पर सत्यपाल तनवानी, महेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, रामगोपाल गुप्ता, महेन्द्र सिंह ठाकुर, तेज नारायण श्रीवास्तव, रामबाबू दुबे सहित काफी संख्या में समिति सदस्य मौजूद थे।