पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Meeting Decision Weekly And Monthly Holiday Will Be Decided In Basoda Business Federation Meeting

बैठक... बासौदा व्यापार महासंघ की बैठक में निर्णय, साप्ताहिक व मासिक अवकाश होगा तय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| पुराना मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन में बासौदा
व्यापार महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान व्यापारियों से सुझाव लिए गए साथ ही
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

महासंघ अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से साप्ताहिक व मासिक अवकाश को लेकर चर्चा की गई। जिसमें महासंघ सदस्यों ने विचार कर निर्णय लिया कि महासंघ में शामिल सभी संघ सदस्य आपस में चर्चा कर अवकाश की रूपरेखा बनाएं ताकि एकमत के साथ साप्ताहिक व मासिक अवकाश लागू किया जा सके। संघ सदस्यों की बैठक होने के बाद महासंघ द्वारा आगामी बैठक में अवकाश तय किया जाएगा। इस मौके पर महासंघ पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...