भक्ति भाव के सुनाए भागवत कथा के संस्मरण
_photocaption_विदिशा| बांसकुली स्थित श्री गणेश मंदिर में रविवार को गीता स्वाध्याय मंडल के सदस्यों ने होली के रंगों के बीच रावण गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ के मुख्य यजमान श्रीराम दयाल तिवारी व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह का पुष्प हार से पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संचालक मंडल के जिला स्वाध्याय प्रमुख सुरेंद्र सिंह कुशवाह ने रणवीर सिंह के महत्वपूर्ण कार्यों को रेखांकित किया। जिला संयोजक शिवकुमार तिवारी ने रावण गांव में संपन्न भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीराम दयाल तिवारी के भक्ति भाव संबंधी संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में विकास सिंह बेस, एडवोकेट महेंद्र वर्मा, देवेंद्र ताम्रकार, प्राचार्य सुरेश शर्मा, चंद्रशेखर सोनी, सुरेश नेमा, सालिगराम दुबे, मुकेश दुबे, दशरथ सिंह राठौड़, चरण सिंह शाक्य, सुधा नेमा, कुसुम सेन, आकाश दीक्षित ,गोविंद सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।*photocaption*