- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Message Of Environmental Protection Given By Flagging Holika Dahan
होलिका दहन का झंडा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गंजबासौदा| महाराणा प्रताप बस स्टैंड परिसर में होलिका दहन का झंडा लगाकर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर जागरूक किया गया। सोनू पटेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बस स्टैंड परिसर में झंडा लगाया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं। होलिका दहन से पूर्व अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा गया कि होलिका दहन के लिए कम से कम ईधन का उपयोग करें। होलिका को भव्य रूप देने के लिए वृक्षों को न काटे सिर्फ गोबर के कंडांे से ही होलिका दहन करें। बस स्टैंड परिसर में आने वाले यात्रियों व नागरिकों को पर्यावरण के प्रति सजग बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाने के लिए प्रेरित किया गया। टोली सदस्यों ने बताया कि एक पौधे को वृक्ष बनने में वर्षों लगते हैं, लेकिन होलिका दहन के लिए कुछ मिनटों में उसे काटकर जला दिया जाता है। पेड़ों की अंधाधुन कटाई से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। पेड़ों की कटाई न करके पेड़ लगाए की बात कही।