- Hindi News
- National
- Lateri News Mp News Mla And Former Minister Inaugurate Development Works Worth Rs 133 Crore And Perform Bhoomi Pujan
विधायक व पूर्व मंत्री ने किया 1.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
किसानों ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि नहीं मिलने का आवेदन दिया
ग्राम पंचायत द्वारा किए गए 1 करोड़ 33 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण बुधवार को किया गया। इन निर्माण कार्यों का लोकार्पण पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने किया।
आनंदपुर| विधायक उमाकांत शर्मा अाैर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आनंदपुर पंचायत में लगभग 1 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इससे पहले पूर्व मंत्री ने कहा कि सिरोंज की गणेश की अथाई से एक मास्टर के बेटा इस जनता ने विधायक बना दिया, यह सब आप लोगों के आशीर्वाद से ही हुआ। विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि विकास की जो गति भाजपा के समय थी, वही रहेगी। मेरे खून की अंतिम बूंद भी इस क्षेत्र की आम जनता के लिए रहेगी। प्रदेश की जनता ने शिवराज का शासन देखा था, जिसमें किसान, गरीब, शोषित सभी को लाभ मिल रहा था। आने वाले समय में फिर से शिवराज मुख्यमंत्री बनेंगे और उस समय इस क्षेत्र का विकास दोगुनी गति से करेंगे। क्षेत्र के कुछ किसानों ने अभी तक प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने का एक आवेदन विधायक को दिया। किसान अरविंद बघेल, अखिलेश चौरसिया ने कहा कि आज तक हमारे खातों में प्रधानमंत्री सम्मान राशि नहीं आ पाई है। पटवारी को कई बार आधार कार्ड, खाता की फोटो-कॉपी दे चुके, जबकि जो किसानों ने बाद में कागज दिए उनकी राशि खातों में आ गई। इस पर विधायक ने कहा कि में तहसीदार, एसडीएम से बात करूँगा।
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह बघेल, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्म सिंह बघेल, जनपद अध्यक्ष माखन सिंह यादव, बृज भूषण चौहान, लटेरी मंडल अध्यक्ष राजकंवर बघेल, आनंदपुर मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, सुधीर श्रीवास्तव, विशन शर्मा, भारत सिंह राजपूत, जितेंद्र जादोंन, रवि बन्ना, अरविंद सिंह बघेल, गुड्डा राजपूत, अशोक सेंगर, चंद्रभान सिंह बघेल, गुलाब सिंह यादव, मंच संचलन सन्तोष बघेल ने किया और आभार सरपंच शानू आशीष शर्मा ने माना।