- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Mp Bhargava Will Come Today To Give Thanks After One And A Half Month Of Victory
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जीत के डेढ़ माह बाद आभार जताने आज आएंगे सांसद भार्गव
विदिशा| विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव जीत के पूरे डेढ़ महीने बाद आभार जताने सोमवार को आएंगे। वे आखिरी बार चुनाव परिणाम के दिन 23 मई को विदिशा आए थे। उसके बाद वे विदिशा नहीं आए। चुनाव के दौरान भी वे सिर्फ एक बार पार्टी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने विदिशा शहर में आए थे। सोमवार शाम 5 बजे माधवगंज पर आम सभा होगी। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी माननीय शिवराजसिंह चौहान को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी उभर आई थी। इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में बंटे रहे। इसके चलते लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भी पार्टी आभार सभा का कार्यक्रम तय नहीं कर पाई थी।