- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Mud On The Road To Chathauli Devotees Going To Karila Will Be Upset
चाठौली की सड़क पर कीचड़, करीला जाने वाले श्रद्धालु होंगे परेशान
सिरोंज। चाठोली में सड़क पर पसरा कीचड़ परेशानी का सबब बना।
सिरोंज| चाठौली में मुख्य सड़क पर कीचड़ होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पंचायत द्वारा नालियों का निर्माण तो करवाया गया है लेकिन उनकी नियमित सफाई नहीं होती। इस कारण आसपास के घरों का पानी नाली में बहने के बाद सड़क पर पहुंच जात है। यह पानी अब कीचड़ में तब्दील हो गया है। जो 24 घंटे सड़क पर ही पसरा रहता है। सड़क के इस कीचड़ की वजह से यहां से निकलने वाले आम और खास सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। करीला में मां जानकी दरबार जाने वाले अनेक श्रद्धालु गांव के इस रास्ते का उपयोग भी करीला जाने के लिए करते हैं। इन श्रद्धालुओं को सड़क पर पसरे इस कीचड़ की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन बाद यहां से निकल कर करीला जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। कीचड़ की वजह से न केवल श्रद्धालु परेशान होंगे बल्कि दुर्घटना की अाशंका भी बनी रहेगी। ग्रामीणों ने गांव की सड़क को कीचड़ से मुक्ति दिलवाने की मांग प्रशासन से की है।