पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Munnalal Jain Becomes President Of Small Cereal Trade Association

लघु अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष बने मुन्नालाल जैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| महल घाट पर रविवार को लघु अनाज व्यापार संघ की साधारण सभा की बैठक रखी गई। इस बैठक में आगामी 5 वर्ष के लिए संघ के चुनाव भी हुए। चुनाव अधिकारी विनोद जैन एवं निरंजन अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया कराई। इस चुनाव में मुन्नालाल जैन अध्यक्ष एवं अनिल जैन महामंत्री के रूप में निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुन्नालाल जैन ने चार सदस्यों को मनोनीत किया, जिनमें संजय दिवाकीर्ति, मानसिंह रघुवंशी, प्रदीप जैन, रामकुमार जैन नियुक्त किए गए हैं। पर्यवेक्षक के रूप में सुरेश मोतियानी, सुरेंद्र पाल चावला सहित राधेश्याम माहेश्वरी, राहुल भार्गव, अनिल शर्मा, मालम सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...