- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Negligence A Year Ago The Phe Department Did Not Put The Motor Out Of The Hand Pump
लापरवाही: एक साल पहले हैंडपंप से मोटर निकाल कर ले गया पीएचई विभाग आज तक नहीं डाली
ग्राम पंचायत चिरावठा में 150 परिवार ट्यूबवेल और कुएं से भर रहे हैं पानी
जलसंकट की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण।
गंजबासौदा| ग्राम पंचायत चिरावठा में 150 परिवार के लिए वर्तमान में एकमात्र हैंडपंप है। पूरा गांव खेतों में लगे किसानों के ट्यूबवेल और कुआं से पानी भर रहा है। इस गांव में सरकारी दो हैंडपंप है। गांव में जलापूर्ति के लिए पीएचई ने मोटर डाल कर स्पोट योजना शुरू की थी। इसका फायदा ग्रामीणों को कुछ दिन मिला। 1 साल पहले विभाग के कर्मचारी हैंडपंप से मोटर निकाल कर ले गए। इससे वह हैंडपंप बंद पड़ा है। वर्तमान में गांव के लोग चौराहे पर लगे हैंडपंप से ही पानी भर कर ला रहे हैं। कई परिवार खेतों में लगे किसानों के ट्यूबवेल और कुआं से पानी ला रहे हैं। इससे उनका काम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में आबादी के मान से हैंडपंप लगाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन जनप्रतिनिधि से लेकर पीएचई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते गर्मी आते ही गांव में जल संकट गहराने लगता है। गंाव के अंतराम कुशवाह ने बताया कि पहले पीएचई ने हैंडपंप में मोटर डाली थी। इससे ग्रामीणों को पेयजल की काफी राहत मिली थी लेकिन जब से मोटर निकाल कर ले गए। उसके बाद से समस्या आ रही है। कामकाज छोड़कर पानी के लिए अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है जबकि गोलू रावत ने बताया कि गांव में बिजली की आपूर्ति लगातार रहती है लेकिन हैंडपंप से मोटर क्यों निकाल कर ले गए। संबंधित विभाग के अधिकारी इसका संतोषजनक जबाव नहीं दे रहे हैं। इन दिनों गर्मी शुरू हो गई है।