पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Nobody Has The Power To Remove The Government Minister In Charge

किसी में दम नहीं जो कि सरकार को हटा दे: प्रभारी मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समारोह: 1.93 कराेड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुंचे हर्ष यादव

बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल देने के लिए हमारी कांग्रेस सरकार 14 माह के कार्यकाल में निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता व नेता बौखला रहे हैं, नए-नए षड्यंत्र रच रहे हैं। कांग्रेस की सरकार अंगद के पैर के समान डटकर खड़ी रहेगी, किसी में दम नहीं जो कि कांग्रेस सरकार को हटा दे। यह बात ग्राम पंचायत पमारिया में 1.93 कराेड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुंचे प्रभारी मंत्री हर्ष यादव ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्हाेंने कहा कि व्यापमं के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा नेताओं में हड़बड़ाहट मची हुई है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने वचन पत्रों पर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार के वचन पत्र में प्रत्येक किसान का 2 लाख का कर्जा माफ का वचन दिया था वह पूरा हुआ। अभी हाल ही में हमने विदिशा में 1 लाख तक के कर्जा माफी के प्रमाण पत्र किसानों को वितरित किए एवं जल्द ही 2 लाख तक सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। वहीं अगले माह में प्रत्येक किसान को 150 रुपए गेहूं का बोनस मिलेगा।

14 लाख की बाउंड्रीवाल अाैर सामुदायिक भवन निर्माण

पमारिया में लोकार्पण और भूमिपूजन में उपस्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, स्कूल की बाउंड्री सहित कई निर्माण कार्य शामिल हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री के अलावा विदिशा विधायक शशांक भार्गव, कलेक्टर केवी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर हरिनारायण तिवारी द्वारा प्रभारी मंत्री का स्वभाव बांधकर एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भार्गव ने कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल में 1 करोड़ 93 में लाख के विकास कार्य कहीं ना कहीं ग्राम पंचायत पमारिया की जनता लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

ग्राम पंचायत के सरपंच सरोज हरिनारायण तिवारी द्वारा उच्च गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने पर प्रभारी मंत्री ने उनकी सराहना की। मंच संचालन दीपक तिवारी, आभार अजय कटारे ने माना। इस अवसर पर विदिशा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह ठाकुर, गुलाबगंज जनपद अध्यक्ष राकेश कटारे, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनोज कपूर, रामदयाल तिवारी, रामगोपाल तिवारी, प्रदीप तिवारी, सुभाष बोहत, प्रियंका राजपूत, प्रकाश दुबे, अजय कटारे, रवि साहू, दीवान सिंह किरार, अनुज लोधी, राजा यादव, उमेश चतुर्वेदी, रघुवीर दीक्षित, राजीव दुबे, दीपक रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉक्टर एमपी शर्मा की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर एमपी शर्मा के पैतृक गांव पमारिया में शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए प्रभारी मंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे दिव्य पुरुष को नमन करता हूं। डॉ शर्मा मरीज के पास पैसा हो या ना हो उसको स्वास्थ्य सुविधा जरूर उनके नारायण अस्पताल में मिलती थी। डॉक्टर एमपी शर्मा की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें उनके बेटे डॉ निशान्त तिवारी व डाॅ निदेश तिवारी मौजूद रहे। ललित तिवारी द्वारा प्रभारी मंत्री यादव का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...