अंकसूची में सुधार के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
विदिशा| माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की बोर्ड परीक्षा की अंकसूची में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें अंकसूची में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। अंकसूची में नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का माध्यम या अन्य कोई सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक अभिलेख समन्वय संस्था में जमा करने होंगे। अब तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भोपाल जाना पड़ता था।