पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Opposition Of Women Jain Society Procession Wearing Black Saree Memorandum Submitted

महिला जैन समाज का विरोध: काली साड़ी पहनकर निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय दुकानों से अंडा, मांस, मछली व चिकन वितरण कराने के प्रस्ताव का विराेध

गंजबासौदा| नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) की फूड आइटम्स सूचि में अंडा, मांस, मछली व चिकन को जोड़े जाने के विरोध में सकल महिला जैन समाज द्वारा काली साड़ी पहनकर शहर के मुख्य मार्गो से जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जुलूस के दौरान महिलाएं अपने हाथों में अहिंसा परमो धर्मा स्लोगन लिखी हुई तख्तियां साथ में लेकर चल रही थीं।

महिलाओं का कहना है कि पीडीएस सूचि में अंडा, मांस, मछली व चिकन को जोड़े जाने से शासकीय दुकानों से इनका वितरण किया जाएगा। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।

वर्तमान में शासकीय दुकानों से गेहूं, चावल, शक्कर सहित अनाज व दालों का वितरण किया जाता है। सरकार द्वारा नागरिकों को पर्याप्त पोषण दिए जाने के लिए यह योजना लागू कर मांस, मछली का वितरण किए जाने की योजना है जबकि मांस के स्थान पर कई शाकाहार खाद्य सामग्री है, जिनका वितरण कर पोषण आहार की पूर्ति की जा सकती है। मांस, मछली, अंडा के वितरण के धार्मिक भावनाएं
आहत होंगी, इसके चलते पीडीएस सूचि में अंडा, मछली, मांस व चिकन को शामिल न किए जाने की मांग की। इस मौके पर काफी संख्या में सकल जैन समाज की महिलाएं मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...