पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Organization Social Service Respect For Women Who Make A Mark In The World Of Education

आयोेजन... समाजसेवा, शिक्षा जगत में पहचान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| महिला दिवस पर विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं वुमन पावर ग्रुप ने शहर की समाजसेवा, उद्यमी और शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह रखा। इस कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी अतुल शाह, एसएटीआई कॉलेज के डायरेक्ट डॉ. जेएस चौहान, मुक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे, एनएच 12 क्रिएटिव वुमंस क्लब की अध्यक्ष अंशु गुप्ता द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि तलरेजा ने बताया कि एनएच 12 क्रिएटिव वुमंस क्लब अध्यक्ष अंशु गुप्ता, डीएसपी पिंकी जिवनानी, आरआई मिलन जैन, डॉ. सना वर्मा, दीप्ति शुक्ला, मोनिका शर्मा, शालिनी भार्गव, जया श्रीवास्तव, आरती शर्मा, डॉ तरुणा सक्सेना, प्रियंका पितलिया, नीता सर्राफ़, दिव्या राय, डॉ कमल चतुर्वेदी, इंदिरा शर्मा, सुषमा बिरथरे, डॉ प्राची गुप्ता, लक्ष्मी असनानी, मीरा राठोर, अंबिका कुमार, रचना मिश्रा, मंजू तोमर, रश्मि चंदेल, शालू रैकवार आदि का सम्मान किया गया है।
खबरें और भी हैं...