- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Organizing Concluding 7 Day Camp On Life Skills And Personality Development 14 Subject Experts Gave 24 Lectures
आयोजन... जीवन कौशल व व्यक्तित्व विकास पर 7 दिवसीय शिविर का समापन, 14 विषय विशेषज्ञों ने 24 व्याख्यान दिए
गंजबासौदा| कृषि महाविद्यालय में जीवन कौशल एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 14 विषय विशेषज्ञों द्वारा 24 व्याख्यान दिए गए। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन कौशल व व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन सात दिवसीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस साफ्ट स्किल विशेषज्ञ द्वारा प्रभावी रूप से बातचीत करने के तरीके बताए ताकि विद्यार्थी अपने बात करने के तरीके में सुधार कर सकें। जिससे उन्हें भविष्य में लाभ हो।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं को पहचानों विषय पर भोपाल से आई पूजा मेहता द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। जबलपुर से आई मुक्ता डिमरा द्वारा विद्यार्थियों को उद्यमिता विकसित कर स्वयं के व्यवसाय प्रारंभ करने के तरीके बताए गए ताकि विद्यार्थी अपने रोजगार शुरू कर सफल हो सकें। सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।