- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Outside Hatred Holi Idolatrous Ride On The Lines Of Love Inside 700 Soldiers Deployed Today
घृणा बाहर, प्रेम भीतर की तर्ज पर जलाई होली मूर्खाधिराज की सवारी आज, 700 जवान तैनात
आज शहर में निकाला जाएगा जुलूस
होली पर रखे ये सावधानी
होली में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सूखी होली है सही
सीएमएचओ डॉ. केएस अहिरवार ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर गुलाल से सूखी होली खेला जाना ही उचित है। होली खेलने से पहले मॉइचराइजिंग लोशन, जैतून (ऑलिव) या नारियल का तेल त्वचा पर लगा लें। इससे त्वचा सुरक्षित भी रहती है और रंग भी कम लगता है।
केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से करें परहेज
सीएमएचओ डॉ. अहिरवार ने बताया कि होली पर घटिया व केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल से लोगों को बचना चाहिए। होली पर्व पर हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें। केमिकल युक्त रंगों से कई तरह के त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।
डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर किया होली का पूजन
घृणा बाहर और प्रेम भीतर की तर्ज सोमवार की रात में होली समितियों ने होलिका का दहन किया। इस दौरान शुभ मुहूर्तों में होलिका दहन किया गया। कई स्थानों पर देर रात्रि तक होलिका दहन किया गया। शहर में लगभग डेढ़ सौ से अधिक स्थानों पर होली जली। इस दौरान लोगों ने पूरे विधि-विधान के पूजा अर्चना कर होली जलाई।
विदिशा|रंगों और उत्सव का होली पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। एक दिन पहले सोमवार की रात में गली-मोहल्लों में सजाई होलिका का खास मुहूर्त में विधि विधान से पूजा अर्चना कर दहन किया गया।
अब मंगलवार को लोग एक दूसरे पर रंग डालकर और अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाएंगे। हर साल की तरह होली पर शहर में परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में मूर्खाधिराज की सवार भी निकाली जाएगी। खास बात यह है कि होली पर मूर्खाधिकारी की सवार निकाले जाने की परंपरा करीब 6 दर्शक पुरानी है। पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई व शहर के कुछ अन्य प्रबुद्ध लोगों ने इसकी शुरुआत की थी। दशकों से पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई मूर्खाधिराज के रूप में रथ पर सवार होकर इस जुलूस में शामिल होते आ रहे हैं।
आदर्श होली उत्सव समिति द्वारा सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति एवं जन चेतना मंच के सहयोग से यह जुलूस सुबह 10 बजे माधवगंज चौक स्थित कांच मंदिर से शुरू होगा। इस जुलूस में शामिल हुरियारों की टोली रंग गुलाल उड़ाकर उड़ाते हुए चलेंगे। इस बार भी मूर्खाधिराज के रूप में पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई जुलूस में शामिल होंगे। त्योहार के मद्देनजर तीन दिन पहले से शहर में रात के समय में अलग अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। शहर विदिशा की व्यवस्था के लिए 250 पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं।