- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Overview Minister In Charge Harsh Yadav Observed Eye Hospital Activities
अवलोकन... प्रभारी मंत्री हर्ष यादव ने देखीं नेत्र चिकित्सालय की गतिविधियां
आनंदपुर| रविवार को प्रभारी मंत्री हर्ष यादव सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनन्द पुर पहुंचे। उन्होंने यहां नेत्र चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन किया, साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी विस्तार पूर्वक से जाना कि नेत्र चिकित्सालय में किस प्रकार से चिकित्सकीय गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गोवर्धन लाल उपाध्याय, ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ विष्णु जोबनपुत्रा, रवि उपाध्याय, डॉ सुरेंद्र उपाध्याय, विधायक शशांक भार्गव, पूर्व
सांसद प्रताप भानु शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, डॉ मेहताब सिंह यादव, पूर्व विधायक निशंक जैन मौजूद रहे।