- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Pachauri39s Name For Last Service Trip Recorded In Limca Book This Second Record In A Month Now Third Claimant
अंतिम सेवा यात्रा के लिए पचौरी का नाम लिम्का बुक में दर्ज, एक माह में ये दूसरा रिकॉर्ड, अब तीसरे की दावेदारी
अभी ये काम कर रहे हैं पचौरी
विकास पचौरी ने नवंबर 2019 में देहदान, नेत्रदान, रक्तदान और वस्तुदान के लिए लोगों में जागरुकता लाने के लिए एक अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान 80 घंटे लगातार बोलने का एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस रिकार्ड महज एक महीने बाद ही दिसंबर 2019 में अंतिम यात्रा वाहन सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड ने सर्टिफिकेट जारी कर 2020 की लिमका बुक में उनका नाम दर्ज कर लिया है। अब रक्तदान के क्षेत्र में उनके द्वारा चलाए जा रहे रक्त परीक्षण और ब्लड ग्रुप परिचय कार्ड के क्षेत्र में भी उनका नाम आने वाले समय में देश भर में रोशन होने की उम्मीद है।
विकास पचौरी के अब तक के काम... पहला रिकॉर्ड: नेत्रदान, रक्तदान और वस्तुदान पर 80 घंटे लगातार बोले, दूसरा रिकॉर्ड: अंतिम यात्रा वाहन सेवा, तीसरा रिकॉर्ड जो अभी बनने की कगार पर है जारी है... रक्त परीक्षण और ब्लड ग्रुप परिचय कार्ड बनाने का
1309 शवों के अंतिम संस्कार में निशुल्क वाहन सेवा दी
28 मार्च 2016 से 3 मार्च 2019 के दरम्यान में 1309 शवों के अंतिम संस्कार में निशुल्क वाहन सेवा देने के लिए समाजसेवी विकास पचौरी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स 2020 में शामिल हुआ है। विकास पचौरी ने 28 मार्च 2016 से निशुल्क अंतिम यात्रा सेवा शुरू की थी। इस सेवा के जरिए वे स्वयं वाहन चलाकर जहां चलाकर पार्थिव शरीरों को मुक्तिधाम तक अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाते हैं। इसके अलावा लावारिस पार्थिव शरीरों का विधि विधान से अंतिम संस्कार कराने के साथ असहाय असमर्थ परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं। विकास पचौरी ने गुरुवार को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के संबंध में जानकारी मीडिया से साझा की है।
विदिशा| दिवंगतों की अंतिम यात्रा के लिए निशुल्क वाहन सेवा चलाने वाले शहर के विकास पचौरी ने एक बार फिर शहर का नाम देश में चमकाया है। लगातार 80 घंटे तक बोलने का रिकार्ड अपने नाम करने के बाद अब समाजसेवी विकास पचौरी ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी जगह बना ली है।
विकास पचौरी ने महज एक महीने के अंदर दो बड़े रिकार्ड उन्होंने हासिल किए हैं। यह उपलब्धि विकास पचौरी को व्यक्तिगत रूप से अंतिम यात्रा सेवा वाहन सेवा के लिए मिली है। विकास पचौरी विदिशा शहर में अपने निजी वाहन से अंतिम यात्रा के लिए निशुल्क सेवा दे रहे हैं। समाजसेवी विकास पचौरी अब तक 2000 से अधिक शव यात्रा अपने वाहन से निकाल चुके हैं।