- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Panchami Banke Bihari Came To The Colony Sitting In A Plane To Play Color
पंचमी... रंग खेलने विमान में बैठकर बस्ती में आए बांके बिहारी
ग्यारसपुर| रंग पंचमी पर मानसरोवर तट पर स्थित बांके बिहारी मंदिर से भगवान बांके बिहारी राधा और बलदाऊ के साथ विमान में बैठकर बस्ती में होली खेलने आए। जिसमें हजारों की तादात में ग्रामीण जन विमान के साथ चल रहे थे एवं ग्रामीणों ने घर-घर रोककर आरती पूजा अर्चना की गई। गुलाल से होली खेली गई। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश जैन, कोषाध्यक्ष भारत सिंह कुशवाह, प्रताप सिंह रघुवंशी, जितेंद्र विश्वकर्मा, लीला कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, प्यारेलाल शर्मा, जीवन लाल शर्मा आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।