पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Passage On The Road But Vehicles Falling Due To Lack Of Traps On The Ramp

मार्ग पर बना नाला, लेकिन रैंप पर जाली न होने से गिर रहे वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पचमा में बने सीसी मार्गो पर जलनिकासी के लिए बनाए गए नालों के ऊपर रैंप बनाए गए हैं, लेकिन रैंपों पर जाली न होने से आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

चालकों का कहना है कि रैंप पर जाली न होने से मार्ग के बीचों बीच गहरा गड्ढा हो गया है। रात के समय आवागमन के दौरान चालकों को गड्ढा दिखाई न देने पर वह दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हालत यह है कि आज तक जाली नहीं लगाई गई। रहवासियों का कहना है कि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रैंप के गड्ढे पर पत्थर रखकर बंद किया गया लेकिन वाहनों की आवाजाही से पत्थर टूट रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि जल्द से जल्द रैंप पर जाली लगाई जाए ताकि वाहन चालकों को परेशान न होना पड़े।

रैंप पर जाली न होने से आए दिन हो रहे हादसे।
खबरें और भी हैं...