पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Peacekeeping Duty Of 700 Jawans 250 Jawans Will Remain Posted In The City

शांति व्यवस्था: 700 जवानों की लगाई ड्यूटी, 250 जवान शहर में रहेंगे तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| जिले में होली एवं रंगपंचमी त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विदिशा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। जिले भर में होली त्योहार के दौरान 700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसमें से शहर की व्यवस्था के लिए 250 पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं।

त्योहार पर दोनों टाइम होगी पानी की सप्लाई: कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए देशी एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील आमजनों से की है। नगरपालिका द्वारा धुरेंडी एवं रंगपंचमी पर दोनों टाइम जल सप्लाई के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। एसपी विनायक वर्मा ने कहा कि करीला मेला के दौरान कानून व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे, इसके लिए पूर्व वर्ष की भांति चिन्हित किए गए पाइंटों पर पुलिस बल 24 घंटे तैनात रहेगा।
खबरें और भी हैं...