पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Phe Has Not Found Water Source In A Village With A Population Of Two Thousand So Far

दो हजार की आबादी वाले गांव में अब तक पीएचई को नहीं मिला जल स्रोत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम सिरनोटा में जल स्त्रोत न मिलने से बंद पड़ी लाखों की जल योजना।

गंजबासौदा| सत्तर फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध दो हजार की आवादी वाले गांव सिरनोटा के नागरिक हर साल गर्मी के दौरान पेयजल समस्या को लेकर परेशान रहते हैं। यह गांव वर्तमान विधायक लीना जैन का है। गांव में नल-जल योजना की टंकी सात साल से तैयार है। लेकिन अब तक नलकूप आधारित इस पेयजल योजना को पीएचई जल स्रोत नहीं खोज पाई। पूरे गांव में पाइप लाइन बिछी है। लेकिन योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई।

पीएचई एसडीओ का कहना है नलकूप आधारित योजना को प्रारंभ करने नलकूपों में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इससे बंद पड़ी है। गांव में आठ नलकूप हैं। उनसे ही ग्रामीण पानी भर रहे हैं। पीएचई ने दो नए नलकूप खनन कराए। उनमें भी ज्यादा पानी नहीं मिला। इसके बाद एक नलकूप पिछले साल खनन कराया गया। उसमें भी पर्याप्त पानी नहीं मिला। इधर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन ने बताया गर्मी तेज होने पर आधे हैंडपंप बंद हाे जाते हैं। शेष भी कम पानी निकालने लगते हैं। इससे हैंडपंपों पर भीड़ लगी रहती है।

पानी को लेकर विवाद के हालत बनते हैं। इस बस्ती के लोग दूर दराज खेतों में कुओं से पानी भर कर लाते हैं। गांव के उत्तम चंद जैन ने बताया लाखों रुपए खर्च कर बनाई गई पेयजल टंकी और पाइप लाइन बेकार पड़ी है। ग्रामीण कई बार बस्ती के बाहर पानी वाली संभावित जगह खोज कर नलकूप खनन कराने और पाइप लाइन के माध्यम से योजना से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनने तैयार नहीं है।
खबरें और भी हैं...