- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Plants Planted In Police Housing Complex In Collaboration With Child Line
चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस आवास परिसर में लगाए पौधे
विदिशा| वीएसडब्ल्यूओ संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन टीम और जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुलिस लाइन स्थित नए कैम्पस में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी विनायक वर्मा , सीएसपी विकास पांडेय ,
चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर राम रघुवंशी, रक्षित निरीक्षक प्रभारी मिलन जैन, सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरएन शर्मा , कोतवाली प्रभारी जयपाल इनवाती,
विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी पीके मिंज एवं अन्य पुलिस कर्मी तथा चाइल्ड लाइन स्टाफ उपस्थित था।
इस मौके पर एसपी विनायक वर्मा ने सभी को सन्देश दिया कि वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। सीएसपी ने एवं चाइल्ड लाइन डायरेक्टर ने समाज को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपने जिम्मेदारी लेने को कहा। आर आई मिलन जैन ने कार्यक्रम में लगाए गए सभी पौधों की जिम्मेदारी एक- एक व्यक्ति को सौंपी गई। उसके बाद एसपी विनायक वर्मा द्वारा चाइल्ड लाइन ब्रोशर का विमोचन किया गया।