पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Police Reaches Killers With The Help Of Bank Account

बैंक एकाउंट के सहारे हत्यारों तक पहुंची पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायसेन|मंगल बाजार में 18 फरवरी को झगड़ा होने पर दामाद परवेज पुत्र इदरीश खान 42 वर्ष निवासी हकीम खेड़ी वार्ड 9 रामनगर के साथ उसके ससुर नादिर, साला असद, रिश्तेदार आमिर एवं अशरफ ने मारपीट की थी। गंभीर घायल परवेज को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 24 फरवरी को परवेज की मौत हो गई थी।

थाना प्रभारी मंडीदीप राजेश तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ आरोपी नादिर पुत्र जरीन खान 59, असद पिता नादिर 21 वर्ष, आमिर पुत्र रईस खान 35 वर्ष को 14 मार्च को उदयपुर विदिशा से गिरफ्तार किया है। नादिर और उसका बेटा मंडीदीप में एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। घटना के बाद तीनों आरोपी गंजबासौदा के पास उदयपुर गांव में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। एक दिन आरोपियों ने मंडीदीप के संबधित ठेकेदार को अलग नंबर से फोन लगाकर एक बैंक एकाउंट नंबर देकर कहा कि वे मजदूरी के पैसे इस बैंंक एकाउंट में जमा करा दें। इसी बैंक एकाउंट के सहारे मंडीदीप पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...