पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Power Theft By Connecting Wires To Dp Is Causing Problem

डीपी से तार डालकर कर रहे बिजली चोरी वोल्टेज कम होने से हो रही है समस्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काली पठार पर डीपी से हो रही बिजली चोरी

गंजबासौदा| एक तरफ बिजली कंपनी नगर में बिजली चोरी रोकने लगातार कार्रवाई कर रही है। पुराने इलेक्ट्राेनिक मीटर हटाकर नए लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ कालीपठार स्थित विद्युत डीपी से खुलेआम ग्रामीणों द्वारा पचास से सौ मीटर दूर से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही है। इससे इस क्षेत्र के कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं को डिम सप्लाई मिलने से परेशान हैं। डीपी के समीप लगा बाक्स लंबे समय से खुला है। इसके चलते बिजली चोरी करने वाले आसानी से अपने तारों को जोड़कर घरों तक ले जाते हैं और बिना किसी बिल भुगतान की विद्युत उपयोग कर रहे हैं।

डीपी से एक दर्जन से अधिक तार निकले हुए हैं जो घरों तक गए है। नागरिकों का कहना है कि विद्युत कंपनी अधिकारियों द्वारा विद्युत चोरी करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती जो प्रति महीने हजारों रुपए की बिजली का उपयोग बिना किसी बिल भुगतान के कर रहे हैं। जबकि जिनके घर मीटर लगे हुए हैं उन्हें दोगुने और तीन गुने बिल
थमाए जा रहे हैं। इसी तरह कई स्थानों पर डीपी से डग्गा डालकर बिजली चोरी की जा रही है। जहां गांवों में केबल डाली गई है। वहां भी लोग डीपी से तार डालकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कंपनी द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...