- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Procession Came Out With Bholenath Ride Toli Fiercely Waved Gulal
भोलेनाथ की सवारी के साथ निकला जुलूस, टोली ने जमकर उड़ाया गुलाल
रंगपंचमी का त्योहार शहर में मौज-मस्ती और उत्सव के रंग में मनाया गया। हर साल की तरफ इस साल भी रंगपंचमी पर गुप्तेश्वर मंदिर समिति द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गुप्तेश्वर मंदिर से शुरू हुआ, जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकला।
इस जुलूस में भगवान भोलेनाथ की सवारी भी निकाली गई, जो कि आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस में शामिल धार्मिक सामाजिक संगठनों के अलावा आम लोग भी शामिल हुए। जुलूस में शामिल हुरियारे सड़कों पर रंग और गुलाल उड़ाते हुए निकले। इसके अलावा संगीतमय माहौल में लोग नाचते-झूमते हुए नजर आए। विभिन्न मार्गों से होकर यह जुलूस वापस मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया।
विभिन्न मार्गों से होकर यह जुलूस वापस मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
सुरक्षा और शांति व्यवस्था के तहत शहर में जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौराहों पर जहां दिन भर पुलिस के जवान तैनात दिखाई दिए, वहीं पुलिस अधिकारी वाहनों से शहर में घूमकर कर स्थिति का जायजा लेते रहे। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर में कहीं पर भी किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली। कलेक्टर के निर्देश के तहत रंगपंचमी पर दिन में सभी शराब दुकानें बंद रही। शाम 4 बजे के बाद शराब की दुकानें खोल दी गईं।
शहर में जमकर मनी रंगपचंमी, रंग से सने घर और दुकानों को साफ करते रहे लोग
रंगपंचमी पर शहर में जमकर जहां रंगों की बौछारे हुई, वहीं लोगों ने गुलाल भी उड़ाई। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग, युवक-युवतियों सहित महिलाओं और पुरुषों ने जमकर होली खेली। शहर में लोग टोली में घूमकर रंग उड़ाते हुए नजर आए। मुख्य बाजार में रंगों से घर और दुकानों को बचाने के लिए कई लोगों ने अपने घर और दुकानों के सामने की ओर बड़ी-बड़ी पन्नी और त्रिपाल लगा रखी थीं। इसके बावजूद भी लोग रंगों से अपने प्रतिष्ठान का न बचा सके। शाम को लोग अपने घर और दुकानों को पानी से साफ करते दिखाई दिए।