पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Protest By Burning Effigy Of Chief Minister And Education Minister

मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री का पुतला फूंककर किया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के पेपर में कश्मीर को भारत से अलग आजाद कश्मीर कहे जाने पर बवाल

गंजबासौदा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संजय गांधी स्मृति कॉलेज के समीप प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, उच्च शिक्षामंत्री जित्तू पटवारी व शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी का पुतला दहन किया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि कक्षा 10वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा के दौरान सामाजिक विज्ञान के पेपर में कश्मीर को भारत से अलग आजाद कश्मीर कहा गया है।

जिसकी अभाविप द्वारा विरोध किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा षड्यंत्र पूर्वक यह किया गया इसके विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया। एसएफएस प्रमुख विवेक विश्वकर्मा ने बताया कि कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत विरोधी रवैया अपनाया जा रहा है। इसके चलते पूर्व में वंदेमातरम पर रोक, वीर सावरकर का अपमान सहित कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसका जमकर विरोध किया गया। लेकिन उसके बाद भी ऐसी घटनाओं की पुन वृत्ति हो रही है। पुतला दहन के दौरान संदल अरोरा, शुभम ठाकुर, कपिल रघुवंशी, विवेक यादव, अंकित तिवारी, विमल अहिरवार आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...