- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Rangpanchami Today People Will Get Bus Every Half An Hour For Kareela Fair
रंगपंचमी आज... करीला मेले के लिए लोगाें को हर आधे घंटे में मिलेगी बस
गंजबासौदा| रंगपंचमी पर जिले की सीमा से सटी मुंगावली तहसील के करीला मेले में इस साल नगर से 20 हजार लोगों के जाने की संभावना को देखते हुए बस संचालकों ने 14 मार्च को विशेष बस सेवा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके तहत बस स्टैंड से हर आधा घंटे में मेला जाने के लिए बस मिलेगी। मेले का आयोजन प्रारंभ हो गया है। लोगों को मां जानकी मंदिर पर पूजन और दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मेले के लिए झूले लगाए जा चुके हैं। दुकानें सज गई हैं। जिला प्रशासन ने मेला जाने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसी कारण लोगों को रंगपंचमी का इंतजार है। मुख्य मेला तीन दिन तक चलता है।
विदिशा अशोकनगर मार्ग से 10 किमी पश्चिम दिशा में स्थित करीला गांव में लव-कुश सीता मंदिर पर रंग पंचमी पर मेला आयोजित होता है। यहां महर्षि वाल्मिकी के साथ मां जानकी अपने पुत्र लवकुश के साथ विराजित हैं। लोग यहां मन्नत मांगने आते हैं। मन्नत पूरी होने पर बधाई नचाते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं।