पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Reaching Each House And Planting Each Other39s Tilak

घर-घर पहुंचकर लगाया एक-दूसरे काे गुलाल का तिलक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| नगर में इस बार सभी स्थानों पर सूखी होली खेली गई। एक दूसरे ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ब्राह्मण समाज के सदस्य भी समाज के शोक में डूबे परिवारों के यहां सामूहिक रुप से गुलाल लगाने पहुंचे। इस बार नगर में सभी वर्गों में गुलाल की होली का रुझान देख गया। सिर्फ छोटे छोटे बच्चों के बीच ही ज्यादा मस्ती दिखाई दी। युवाओं ने कई स्थानों पर हुरियारों की बारात निकाली और सड़कों पर नाचकर गुलाल का तिलक लगाकर उत्सव मनाया। दिन भर सूखी होली का क्रम शहर में चलता रहा। इस क्रम में महिला वर्ग भी पीछे नहीं रहा। उन्होंने भी गुलाल का तिलक लगाकर उत्सव मनाया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस की गाडिय़ां दिन भर गश्त लगाती रही। धुरेंडी पर पुराने शहर में निकाली जाने वाली 250 साल पुरानी गुलाल पंचायत का आयोजन इस साल रंग पंचमी पर किया जाएगा। किसी कारणवश यह आयोजन 10 मार्च को नहीं हो पाया।
खबरें और भी हैं...