अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयक कार्यालय
विदिशा|मार्च महीने में राजस्व की दृष्टि को देखते हुए जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील मुख्यालयों पर संचालित होने वाले पंजीयक कार्यालय खुलेंगे और पंजीयन कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंजीयक उपेंद्र झा ने बताया कि 14 मार्च रंगपंचमी स्थानीय अवकाश को छोड़कर शेष अवकाश दिवसों में पंजीयन कार्य किया जाएगा।