पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Rescue From Corona Vacation In All Schools In The District From Today To Next Order

कोरोना से बचाव: आज से अगले आदेश तक जिले के सभी स्कूलों में अवकाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य शासन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं और वर्तमान में चल रही कक्षा 10वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि इस अवकाश अवधि में समस्त शासकीय विद्यालयों में समस्त शिक्षकीय एवं गैरशिक्षकीय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय और अकादमिक कार्य करेंगे। जबकि निजी विद्यालय शिक्षकीय एवं गैर.शिक्षकीय स्टाफ की विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में संबंधित संस्था प्रबंधन अपने स्तर पर स्वविवेक से निर्णय ले सकेंगे।

12वीं परीक्षा में 263 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित: कक्षा 12वीं की परीक्षा में शुक्रवार को कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है। इस परीक्षा में कुल 12 हजार 837 परीक्षार्थी दर्ज हैं, जिसमें से 12 हजार 74 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 263 अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को यह परीक्षा शांतिपूर्वक होना बताई जा रही है।

राज्य शिक्षा केंद्र ने आंतरिक परीक्षाएं की स्थगित

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने भी स्थानीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली सभी आंतरिक वार्षिक परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी हैं। इस आदेश के तहत आंतरिक परीक्षाएं स्थगित होने पर प्रश्न पत्रों सहित परीक्षा संबंधित अन्य सामग्री को सुरक्षित रूप से गोपनीयता के साथ संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...