नपा विदिशा के 39 वार्डों का आरक्षण 16 को
विदिशा| नगरपालिका परिषद विदिशा के 39 वार्डों का आरक्षण मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के अनुसार 16 मार्च को आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन जारी किया गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शहरी विकास अभिकरण की नोडल अधिकारी आरती यादव ने बताया कि नगर पालिका परिषद विदिशा के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 16 मार्च को दोपहर 3 बजे से नए कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में होगी। आरक्षण प्रक्रिया के समय जो भी नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहना चाहते हों, वे उपस्थित हो सकते हैं।