विदिशा| सुरेश चंद जैन स्वयं लता जैन धार्मिक एवं परमार्थिक न्यास द्वारा आर्थिक कमजोर वर्ग की सहायता के लिए समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मोहन बाबू अग्रवाल, प्रोफेसर आरसी जैन और नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन मुख्य रूप से मौजूद थे। इस कार्यक्रम में तमाम समाजों की 20 बेरोजगार महिलाओं को भी सिलाई मशीनें दी गई। साथ ही 4 प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 25 हजार के चेक दिए गए। इसके अलावा दो बीमार व्यक्तियों को उपचार के लिए पांच- पांच हजार के चेक दिए गए। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुकेश टंडन ने कहा कि शहर में सेवा और सम्मान के कार्यक्रम होते हैं किंतु सुरेश चंद जैन एडवोकेट द्वारा किए गए उपरोक्त कार्य इसलिए सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि ये जीने का सहारा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन भोपाल विविध भारती की आरजे कीर्ति चौधरी ने किया। अाभार सुरेश चंद जैन ने व्यक्त किया।