- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Sadbhavana Cricket Trophy Season 5 Concludes Lagaan Team Clinches Trophy For Second Consecutive Year
सद्भावना क्रिकेट ट्रॉफी सीजन 5 का समापन.. लगान टीम ने लगातार दूसरे साल ट्राफी पर कब्जा जमाया
गंजबासौदा| सद्भावना ट्रॉफी सीजन 5 का क्रिकेट मैच लगातार दूसरी साल भी जीतकर लगान टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस किक्रेट मैच का आयोजन स्वरूप नगर के बीएड कालेज ग्राउंड पर किया गया। राजपूत परिवार द्वारा आयोजित सद्भावना क्रिकेट ट्रॉफी का मैच का आयोजन सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ।
एडवोकेट अमन सिंह राजपूत ने बताया कि लीगल टीम के कप्तान सचिन राजपूत ने टॉस जीता एवं पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 15 ओवर में 91 रन का लक्ष्य रखा, इससे लगान टीम ने 5 विकेट शेष रहते हुए पूरा किया जिसमें बृजेंद्र सिंह राजपूत ने पांच विकेट संदीप सिंह राजपूत एवं गजेंद्र सिंह बुंदेला ने दो-दो विकेट लिए। बुंदेला ने 43 रन का योगदान देकर मैन ऑफ द मैच रहे। कप्तान संदीप सिंह के नेतृत्व में लगान टीम ने लगातार दूसरे वर्ष इस ट्राफी पर कब्जा किया। बेस्ट बॉलर के रूप में बृजेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से व्यापार महासंघ महाराणा प्रताप राजपूत समिति एवं हिंदू जागरण मंच के सदस्य गण मौजूद थे।