- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Sanatani Tradition Returned From Corona Merchants Put Up Information Not With Folded Hands But Greet With Folded Hands Postal Department Also Runs Namaste Campaign
कोरोना से लौटी सनातनी परंपरा... व्यापारियों ने लगाई सूचना, हाथ मिलाकर नहीं बल्कि हाथ जोड़कर करें अभिवादन, डाक विभाग ने भी चलाया नमस्ते अभियान
विदिशा| कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग सनातनी परंपरा की ओर लौटने लगे हैं। शहर के प्रधान डाकघर के मुख्य पोस्ट मास्टर और भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी नेता मनमोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना के वायरस तेजी से फैलते हैं। इस कारण हमने विदिशा संभाग के सभी डाकघरों में नमस्ते अभियान शुरू किया है।
अब हमारे डाकघर के सभी कर्मचारी और अधिकारी जब एक दूसरे से रूबरू होंगे तो वे आपस में हाथ नहीं मिलाएंगे बल्कि हाथ जोड़कर एक दूसरे से नमस्ते करेंगे। इसके अलावा डाकघर की सभी शाखाओं में आने वाले ग्राहकों और खाताधारकों से भी हमारे कर्मचारी सिर्फ नमस्ते करके हुए ही अभिवादन करेंगे।
सूचना चस्पा कराई
माधवगंज स्थित मेन मार्केट के व्यवसायी संजय जैन ने अपने प्रतिष्ठान में सूचना चस्पा कराई है कि कोरोना से बचने लिए हाथ मिलाकर नहीं बल्कि हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन करें। इससे वायरस नहीं फैलेगा। श्री जैन ने कहा कि हमारे देश में हाथ जोड़कर अभिवादन करने की परंपरा काफी प्राचीन है।