पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Sarva Brahmin Sangh Played Holi With Flowers And Gulal

सर्व ब्राह्मण संघ ने फूल और गुलाल की खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का होली मिलन समारोह रविवार को विट्ठल नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में आयोजित किया गया। यहां ग्रुप के सभी पदाधिकारियों ने बांके बिहारी मंदिर में फूल और गुलाल की होली का आनंद लिया। इसके बाद बांके बिहारी जी की आरती की गई। इस अवसर पर जिले के सीएसपी विकास पांडे और जिला शिक्षा अधिकारी एसके त्रिपाठी का संघ पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इस दौरान महिलाओं को वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संघ की महिलाओं को पुरूष वर्ग ने शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ प्रदान किए और गुलाल लगाया।
इस मौके पर श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ जिला अध्यक्ष
सुषमा पाठक, कंचन शर्मा, सुषमा बिरथरे, शशि सिलाकारी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...