पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Saving Every Drop Of Water Is The Greatest Human Service Dr Janardan

पानी की एक-एक बूंद बचाना सबसे बड़ी मानव सेवा: डाॅ. जनार्दन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| माधवराव सिंधिया के 75वें जन्म दिवस पर एसएटीआई में बुधवार को विश्व प्लम्बर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विदिशा शहर एवं संस्था के प्लंबरों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। संस्था संचालक डाॅ. जनार्दन सिंह ने कहा कि ऐसे कर्मठ प्लम्बर जो कि पानी की एक-एक बूंद के महत्व को समझते हैं एवं अपने कार्य को कुशलता से अंजाम देते हैं। इससे बढ़कर कोई मानव सेवा नहीं हो सकती। उन्होंने सभी को संगठित होकर कार्य करने की बात कही एवं संस्था से निशुल्क उचित प्रशिक्षण का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएचई के एसके पवार, अशोक सक्सेना, नगरपालिका के राकेश सेन, सलीम भाई राजू कुशवाह, रामसिंह लोधी, बृजेश कुशवाह , गुलशन कुशवाह, गोलू लोधी, लक्ष्मण राजपूत, राजकुमार रैकवार, नरेश नाहरिया, कैलाश लोधी, राजेन्द्र शर्मा, देवी प्रसाद मालवीय, मुन्ना लोधी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संस्था संचालक डा. जनार्दन सिंह, डीन एकेडमिक डा. प्रमोद शर्मा, प्रो. सुधीर फुलम्ब्रीकर, डा. राजीव जैन, प्रो. ज्योत्सना ओगले, डा. पंकज अग्रवाल, डा. मनोरमा सैनी, प्रो. संजय जैन, डा.आर.एन.शुक्ला, डा. रवि जैन, रजिस्ट्रार इंजी. प्रवीण करकरे, डा. स्वीटी जैन, प्रो. शिल्पी तोमर ब्रह्मसिंह आदि उपस्थ्ति थे।
खबरें और भी हैं...