पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Sbi Officials Gave Information Regarding Digital Banking

एसबीआई अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग के संबंध में दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय स्टेट बैंक एसएटीआई शाखा द्वारा एसएटीआई के स्मार्ट क्लास रूम में डिजिटल जागरूकता के अंतर्गत डिजिटल बैँकिंग विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भोपाल के भारतीय स्टेट बैंक के डिजिटल बैंकिंग विभाग के मुख्य प्रबंधक हिमांशु जोशी द्वारा यो नो एवं अन्य डिजिटल प्रोडक्ट की जानकारी दी गई ।

यो नो के माध्यम से प्री-अप्रूव्ड लोन तथा अन्य आफर के बारे में अवगत कराया गया। क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय भोपाल से आए मुख्य प्रबंधक मनोज गुप्ता और एसबीआई की एसएटीआई शाखा प्रबंधक सर्वेश वर्मा द्वारा भी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी साझा की गई। संस्था संचालक डा. जेएस चौहान ने सभी उपस्थित प्राध्यापकों व कर्मचारियों को डिजिटल बैंकिंग के लिये प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर डीन एकेडमिक डा. प्रमोद शर्मा , प्रो. एसएस. गोलिया, इंजीनियर प्रवीण करकरे, रजिस्ट्रार और बड़ी संख्या में संस्था के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...